ऑक्सीजन थेरेपी से बूढ़ों को जवान बनाने वाले ठग ने डी सी पी अंकिता शर्मा के सामने किया सरेंडर
किदवई नगर पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
किदवई नगर में इजराइल की ऑक्सीजन थेरेपी मशीन के जरिए बुजुर्गा को जवान बनाने का झांसा देने वाले राजेश दुबे सोमवार को डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा कार्यालय में पहुंचा। उसने अपने बयान दर्ज कराए। दंपति ने नेटवर्क मैनेजमेंट की तरह मल्टीलेवल स्कीम लागू कर 1000 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे राजीव ने डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा के ऑफिस पहुंचा और सरेंडर कर दिया। किदवईनगर पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ ठगी के शिकार सैकड़ों लोग भी डीसीपी साउथ के ऑफिस पहुंच गए। हंगामा और बवाल की आशंका पर वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि राजीव के खिलाफ जिन धाराओं में मुकदमा लिखा गया है, उनमें अरेस्टिंग नहीं है। पुलिस ने अभी तक अरेस्टिंग की धारा नहीं बढ़ाई है।
क्या था ममला इजरायली वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित मशीन से बुजुर्ग को नौजवान बनाने का झांसा देकर शातिरों ने लोगों से 35 करोड़ रुपये की जालसाजी कर ली। इसमें स्वरूप नगर निवासी युवती ने 12 लाख रुपये दिए थे। स्वरूप नगर निवासी रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि स्वरूप नगर, प्रभु महिमा अपार्टमेंट निवासी राजीव कुमार व उनकी पत्नी रश्मि दुबे साकेत नगर में किराए में मकान लेकर रिवाइवल वर्ड के नाम से संस्था बनाई, जिसमें लोगों को बताया गया कि इजरायली वैज्ञानिकों ने 64 वर्ष से अधिक के 35 लोगों को प्रेसराइज चेंबर में शुद्ध ऑक्सीजन दिया, जिससे तीन माह बाद उनका शरीर जवान हो गया। मशीन इजरायल से 25 करोड़ में खरीदने की बात कही। रेनू के मुताबिक इस दौरान आरोपियों ने लोगों से करीब 35 करोड़ रुपये ले लिये इसके बाद ना तो कोई थेरेपी दी वो लगातार लोगों को बेवकूफ बनाता रहा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 