श्यामलाल गुप्त स्मृति संस्थान का सूत की माला पहनाकर मनाया स्थापना दिवस
कानपुर, विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के रचयिता पदमश्री श्याम लाल गुप्त पार्षद स्मृति संस्थान द्वारा गणेश सेवा आश्रम नर्वल में जो तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ने पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता पार्षद की प्रतिमा का उद्घाटन किया था उसकी स्थापना के रूप में 6 अक्टूबर को मनाया जाता है आज स्थापना दिवस है निवर्तमान राष्ट्रपति महोदय ने 6 अक्टूबर 2018 को पार्षद जी की प्रतिमा का लोकार्पण के समय कहां था कि लोग प्रतिमा को लगवा लेते हैं पर उन पर बाद में दो फूल नहीं चढ़ाने आते स्थापना के दिन उन्होंने कानपुर में लगी कई प्रतिमाओं का उदाहरण दिया तभी या निर्णय लिया गया था कि संस्था प्रतिवर्ष स्थापना दिवस मनाएगी उसी क्रम में आज श्याम लाल गुप्ता पार्षद की जन्मस्थली नर्वल कानपुर में प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई और उनका झंडा गीत भी सामूहिक रूप से गाया गया सुरेश गुप्ता संयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि पार्षद की नर्वल से तमाम यादें जुड़ी है कस्तूरबा गांधी ने श्याम लाल को पार्षद की उपाधि नर्वल में खादी ग्राम उद्योग सेवा आश्रम में दिया था पार्षद गांधी के प्रथम सेवक थे प्रथम सेवक को पार्षद कहा जाता है जिन्होंने पार्षद के झंडा गीत को गाकर देश की आजादी में अपनी कुर्बानी थी पार्षद जी के साथी राम अवतार कुशवाहा को अंग वस्त्र व फूलों की माला पहनकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सुदीप शिवहरे ग्राम प्रधान नरेश गुप्ता मनोज गुप्ता पिंटू तिवारी गोलू कश्यप शिव शंकर बाजपेई श्रीकांत गुप्ता दुर्गा शंकर पांडे मनोज गोड़ संजीव कश्यप आदित्य तिवारी श्यामू तिवारी एडवोकेट वृंदावन गुप्ता किशोरी गुप्ता उमाशंकर विश्वकर्मा आदि थे!

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 