आदि शक्ति दुर्गा शक्तियों को शायरी के जरिए किया गया व्यक्त
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सीएसए के झलकारी बाई छात्रावास में नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवरात्रि के तृतीय दिवस के अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने मां चंद्रघंटा की विशेषताओ का वर्णन एवं माँ दुर्गा की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झलकारी बाई छात्रावास की छात्रावास अधीक्षका डॉ. अर्चना सिंह के साथ सभी छात्राओं ने मां दुर्गा की पूजा की । कृषि महाविद्यालय की छात्रा कशिश मौर्य एवं वैभवी पटेल ने कार्यक्रम का बहुत ही खूबसूरत ढंग से सयुंक्त रुप से संचालन किया । छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षका का स्वागत करते हुए गरबा डांस प्रस्तुत किया । जहां एक तरफ छात्रा रश्मि ने नवरात्रि की पौराणिक कथा का बखान किया, वहीं दूसरी ओर अर्चना ने आदिशक्ति दुर्गा की शक्तियों को शायरी के माध्यम से व्यक्त किया। वंशिता ने गीत के द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी। छात्रावास की जूनियर और सीनियर छात्राओं एंजेल, विदिशा, गरिमा, मुस्कान और यशिका इत्यादि ने आपसी सहयोग एवं परस्पर सामंजस्य के साथ कार्यक्रम को बहुत सफल बनाया। इस अवसर पर डॉ अर्चना सिंह ने छात्राओं का आत्मबल बढ़ाते हुए, जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना कर सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना भी की।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 