क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर द्वारा महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत बालिकाओं को किया गया जागरूक
उपदेश टाइम्स एटा
एटा।अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के जागरूकता व स्वाबलंबन एवं उनके प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाने हेतु दिनांक 23.09.24 से 30.09.24 तक “08 दिवसीय महिला सुरक्षा अभियान” शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत 04 अभियान 1. मिशन शक्ति 2. एंटी रोमियो 3. महिला बीट एवं 4. ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत कार्यवाही की जानी है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 29.09.2024 को जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गोष्ठी आयोजित कर अभियान चलाकर महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया गया तथा इसी प्रकार जनपद की समस्त एंटी रोमियों टीमों द्वारा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/ नारी स्वावलंबन के प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की शक्ति दीदी/महिला बीट आरक्षियों/ एण्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत बीट/गांव/स्कूल/ कॉलेज में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की गयी तथा “मिशन शक्ति” के सम्बन्ध में सभी बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया, उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन्हें मनचलों, अराजक तत्वों से निपटने तथा आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षात्मक गुण सिखाये गये।
इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090-वीमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

अधिवक्ता के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की एटा से फिर उठी मांग
“फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव” के विजेताओं को किया सम्मानित
एटा महोत्सव में संयुक्त प्रेस क्लब का अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन, युद्ध और शांति में पत्रकारिता की भूमिका पर गंभीर विमर्श एवं उपदेश टाइम्स के मान पाल सिंह कों किया गया सम्मानित
बीपीएस पब्लिक स्कूल, एटा में आयोजित विदाई समारोह
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हुआ हाथ में फ्रैक्चर, बाइक हुई चकनाचूर
मुख्य आरक्षी विजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई 