भारतीय दलित पैंथर ने निकाला विशाल जुलूस, 31वें बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह एवं अम्बेडकर मेला का होगा आयोजन
दस हजार से अधिक लोग हिन्दू धर्म को छोड़कर बौद्ध धम्म की लेंगे दीक्षा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारतीय दलित पैंथर कानपुर नगर इकाई के तत्वावधान में डॉ बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थल कम्पनी बाग चौराहा नवाबगंज से डॉ अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन जुलूस रैली का आयोजन किया गया अम्बेडकर चेतना रैली में 4 पहिया, तीन पहिया वाहन व सैकडों की संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ अम्बेडकर अनुयायियों ने शिरकत की अम्बेडकर धम्म चेतना वाहन रैली कम्पनी बाग चौराहा नवाबगंज से प्रारम्भ होकर आर्य नगर चौराहा, स्वरूप नगर, मोतीझील, ईदगाह, बकरमंडी, चुन्नीगंज, ग्वालटोली चौराहा, कानपुर कचहरी रोड, होते हुए नानाराव पार्क अम्बेडकर प्रतिमा स्थल फूलबाग पर समाप्त हुई रैली जुलूस समाप्त होने के उपरांत कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय दलित पैंथर के प्रांतीय अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध ने आये हुए जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कृषि मण्डी समिति पुखरायां कानपुर देहात में 31वें विशाल बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह एवं अम्बेडकर मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महान सम्राट महामानव रावण, सम्राट अशोक तथागत गौतमबुद्ध व डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की शोभा यात्रा निकाली जायेगी व लगभग दस हजार लोगों को हिन्दू धर्म को छोड़कर बौद्ध धम्म की दीक्षा दिलाई जाएगी भारतीय दलित पैंथर के प्रांतीय सचिव एडवोकेट विजय सागर ने बताया कि अम्बेडकर मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, मुख्य वक्ता पल्लवी पटेल, विशिष्ट अतिथि निर्देश सिंह व अध्यक्षता शिव शंकर सिंह यादव एवं अन्य विशिष्ठ गणमान्य अतिथिगण विभिन्न प्रदेशों व जनपदों से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे कृषि मण्डी समिति पुखरायां कानपुर देहात से विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी जिसमें लगभग 20,000 लोगों के शिरकत करने की सम्भावना है इसके अलावा रात्रि में डॉ० बाबा साहब पर आधारित नाट्य मंचन व विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा डॉ अम्बेडकर धम्म चेतना रैली में प्रमुख रूप से प्रेमी जी बौद्ध, सैय्यद तौफीक अहमद, साजिद सर पास्टर जितेन्द्र सिंह, अशोक गौतम वैज्ञानिक, इं कोमल सिंह, पंकज जायसवाल, डॉ संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 