“द चिन्टल्स स्कूल ने वार्षिक प्री-प्राइमरी कॉन्सर्ट “वन वर्ल्ड” का किया आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दि चिन्टल्स स्कूल, रतनलाल नगर में “वार्षिक प्री-प्राइमरी कॉन्सर्ट “वन वर्ल्ड”””” का आयोजन किया गया । यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 28 से 30 सितम्बर 2024 तक चलेगा प्लेग्रुप, नर्सरी और प्रेप के नन्हें नौनिहालों ने सांस्कृतिक विविधता और एकता का उत्सव मनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों ने विभिन्न देशों की पारंपरिक और आधुनिक संस्कृतियों को नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्लेग्रुप के नन्हें मुन्नों की डिजनीलैंड की एक रंगीन और आनंदमय प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद नर्सरी के बच्चों ने अपने नृत्य के माध्यम से अफ्रीका तथा जापान की संस्कृति को जीवंत किया। प्रेप तथा प्लेग्रुप के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्पेन तथा अरब की संस्कृति से जुड़ा नृत्य सराहनीय रहा। “इट्स ए स्मॉल वर्ल्ड” नामक समूह गायन के माध्यम से प्रेप के बच्चों ने दुनिया की एकता का संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्रेप के नौनिहालों द्वारा एक विशेष नाटिका प्रस्तुत की गई, पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रही थी। पशुओं और वृक्षों की रक्षा के महत्व पर बल दिया गया। नर्सरी तथा प्रेप के छात्रों द्वारा प्रस्तुत काउबॉय और कार्निवल नृत्य ने दर्शकों को मनोरंजन और जोश से भर दिया। अंत में प्रेप के छात्रों ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर को प्रदर्शित करता हुआ एक शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की विशेषता अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य रही, जिसने समारोह में चार चाँद लगा दिये। राष्ट्रीय गान के साथ इस भव्य कार्यक्रम का समापन किया गया। वार्षिक कॉन्सर्ट न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का स्रोत था, बल्कि उन्हें विभिन्न संस्कृतियों को अपनाने, एकता और समावेशिता का महत्व समझने का अवसर भी मिला। पर्यावरण संरक्षण की सीख देने वाली नाटिका ने भी बच्चों और दर्शकों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से द चिन्टल्स स्कूल ने यह संदेश दिया कि कला और शिक्षा के माध्यम से हम अपनी दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं।

गरीब बेटियों के हाथ पीले करेगी योगी सरकार, शादी का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएसएमई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
मंदिरों से मोहल्लों तक पहुंची जनगणना टीम, शुरू हुई भवनों की गिनती,इस्कॉन टेम्पल, कुष्मांडा मंदिर और बाणेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों का हुआ सूचीकरण
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन भीमसेन कालोनी में किया गया
NEET पेपर लीक प्रकरण में सख्त कार्यवाही की मांग ,आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग
संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर मिली राहत, डीएम की मौजूदगी में 20 मामलों का निस्तारण, अवैध कब्जे हटे, पैमाइश हुई, वरासत दर्ज हुई, शिकायतकर्ताओं को मिला समाधान 