नशे में पैसे फूंकने की जगह बेटियों का जीवन बचाइए : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
सीएसजेएमयू के 39 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने कहा समाज सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाए
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
छत्रपति शाहू जी महाज विश्वविद्यालय कानपुर के 39वं दीक्षांत समारोह के दौरान हेल्थ साइंस विभाग में कुलाधिपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में 153 किशोरियों को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि हम मां, बहन और बेटी के रूप में महिलाओं का आदर करते हैं लेकिन जब बात उनके जीवन को जानलेवा सर्वाइकल कैंसर से बचाने की आती है तो उसकी जगह हम पैसों को बचाने को प्राथमिकता देते हैं यह समाज देश के और अपने परिवार के साथ धोखा है। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि हमारे देश में बेटियों के इलाज को लेकर उदासीनता है भारत में सर्वाइकल कैंसर से हर सात मिनट में एक महिला मरती है इनमें से ज़्यादातर मौतों को जागरूकता, HPV टीकाकरण और शुरुआती पहचान से रोका जा सकता है। तंज कसते हुए कहा कि लोगों के पास शराब के लिए पैसे हैं। लेकिन 25 रुपए में लगने वाले टीके को लेकर लोग उदासीन है। 39वें दीक्षांत समारोह में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण की शुरुआत की गई राज्यपाल की मौजूदगी में विश्वविद्यालय में 5 गांव की 153 बेटियों को सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीका लगवया गया। ईश्वरी गंज, होरा कछार, बरहट बांगर, गबडहा और सुनौड़ा को विश्वविद्यालय ने गोद लिया है। जिन किशोरियों को टीका लगाया गया उन्हे 6माह बाद विश्वविद्यालय दूसरी डोज भी लगवाए टीकाकरण समारोह में महापौर प्रमिला पांडेय, स्वप्निल वरुण, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक, नीतू सिंह, प्रबंध समिति, वीएसएसडी कॉलेज, इंदिरा दुबे, सचिव, प्रबंध समिति, नेहरु कॉलेज छिबरामऊ, कन्नौज, हेल्थ साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ दिग्विजय शर्मा, डॉ मुनीश रस्तोगी सहित विभाग के सभी शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह 