ट्रांसपोर्टर को ड्राइवर ने लगाया लाखों का चूना , माल लेकर फरार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नेशनल ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के मैनेजर राम जी त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए बताया कि विगत 3 सितम्बर को अहमदाबाद कार्यालय से उनके ट्रांसपोर्ट की आर जे 19 जी क्यूं 2814 गाड़ी ग्राम उदयपुर जामु कला अंबेडकर नगर निवासी ड्राइवर पप्पू पाल अहमदाबाद से कानपुर को रेडिमेड कपड़ो भरी गाड़ी लेकर निकला रास्ते में ड्राइवर पप्पू ने 27 नग रेडिमेड कपड़ो को चोरी कर उन्हें चूना लगाकर फुर्र हो चला माल की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपए है जैसे ही उनकी गाड़ी ट्रांसपोर्ट पहुंची तथा माल का मिलान कराने पर उन्हें 27 नग कम नजर आए उन्होंने बताया की उनका ट्रांसपोर्ट तकरीबन 20 वर्षों से संचालित हो रहा है ड्राइवर के द्वारा लाखो की चोरी करने से उनकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं उन्होंने आलाधिकारियों से गुहार लगाते हुए अपील की जल्द ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की मैनेजर त्रिपाठी ने बताया की उनकी प्राथमिक सूचना स्थानीय पुलिस ने दर्ज कर ली है तथा ड्राइवर लाखो की चपत लगाकर गायब है और उसके पारिवारिक जन आरोपी ड्राइवर का साथ देते हुए उन पर ही दबाव बना रहे हैं रामजी त्रिपाठी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट यूनियन को भी उक्त मामले की जानकारी दे दी गई तथा यूनियन ने हर कदम पर साथ देने की बात कही है वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट के मैनेजर ने अपील करते हुए कहा कि लाखों का माल लेकर फरार हुए ड्राइवर की सूचना पुलिस प्रशासन एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन को देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 