कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ नगर आयुक्त ने वार्ड 100 का किया निरीक्षण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज दिनांक 15 सितंबर 2024 को शाम 4:00 बजे कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान के साथ जोन 3 के अन्तर्गत वार्ड 100 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा अजय संखवार, क्षेत्रीय अवर अभियंता प्रमोद सिंह, क्षेत्रीय स्वच्छता एवं खाद निरीक्षक आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंत्री के द्वारा जनहित में व्याप्त समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया एवम महत्वपूर्ण स्थलों का सयुक्त भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गएकि वार्ड 100 के अंतर्गत साईं धाम मंदिर के पास श्रद्धालुओ हेतु टीन शेड का निर्माण कराया जाए
वार्ड 100 में स्थित साईं पार्क में बाउंड्री व पाथवे की मरम्मत, हाईमास्क लाइट टावर स्थापित कराने एवं पार्क में झूले लगवाए जाने के साथ पार्क को विकसित करने के निर्देश दिए गए। मंत्री राकेश सचान के
आवास के सामने से कब्रिस्तान तक जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण/मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा वार्ड 14 बाबू पुरवा के पास बने जीवीपी प्वाइंट को भी दिखाया गया जो मौके पर साफ-सुथरा पाया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि वार्ड 100 के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गो व संपर्क मार्गो की मरम्मत पैच वर्क तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष बल दिया जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 