जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण: एसपी और डीएम ने कशी सुरक्षा की नकेल, बंदियों से किया सीधे संवाद
उपदेश टाइम्स ब्यूरो प्रमुख कौशाम्बी
कौशाम्बी। जिला कारागार कौशाम्बी में गुरुवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया, जिससे जेल प्रशासन में हलचल मच गई। इस दौरान अधिकारियों ने जेल के भीतर बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को और पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं पहुंचनी चाहिए। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण में जेल की हर एक गतिविधि की बारीकी से जांच की गई, जिसमें बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम शामिल थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेल प्रशासन को किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
इसके साथ ही, बंदियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए, बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों पर विचार करते हुए, प्रशासन ने उन्हें न्यायपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार का आश्वासन दिया गया ।

कौशांबी,पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की दूरदर्शी पहल से जनपद में यातायात जागरूकता का चला व्यापक अभियान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने माघ मेला–2026 के दृष्टिगत होल्डिंग एरिया बनाए जाने के लिए विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने ई.वी.एम. व वी.वी.पैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में किसान दिवस के रूप में मनाई गई चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती
शार्ट सर्किट से लगी आग 4 से 5 लाख का सामान हुवा खाख 