किन्नर के गोली लगने से हुई मौत
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद । बीती रात शराब पीने के दौरान किन्नर के गोली लग गई,उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया स बताया जा रहा है कि किन्नर ने खुद को गोली मारी है थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पकरिया रूनी चुरसाई निवासी रामशंकर ऊर्फ सुनीता किन्नर पुत्री राम स्वरूप को मोहम्मदाबाद के क्षेत्र नगला चूड़ा मुरहास में जमीन उसके गुरु द्वारा मिली थी जिस पर वह मकान बनाकर रह रहा था।गत रात लगभग 8.45 पर उसके गोली लग गई जिसकी सूचना पर मौके पर कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी थाना पुलिस बल के साथ पहुंचे।
सुनीता किन्नर को सीएचसी मोहम्मदाबाद अपनी गाड़ी से पहुंचाया। जहां डॉक्टर प्रशांत सेंगर ने सुनीता किन्नर को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फील्ड यूनिट ने जांच नमूने लिए। क्षेत्राधिकार अरुण कुमार पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। मृतक किन्नर के साथ उसकी चेली सोनी पांडेय भी रह रही थी सोनी ने बताया कि वह गुरु सुनीता किन्नर के साथ शराब पी रही थी उसी दौरान गांव के ही शिवराम व नंदराम भी शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर सुनीता का विवाद हो गया। जिससे सुनीता के गोली लग गई जिससे वह घायल हो गयास उसे सीएचसी में मृत घोषत कर दिया कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी ने बताया मामले की जांच चल रही है।

फर्रुखाबाद माघ मेले में पहुंचे फ्रांस-जर्मनी के श्रद्धालु.
प्रशासन की सख्ती के आगे नहीं लगा संडे बाजार, जाम की स्थिति से निजात
सेल्फी लेते समय पैर्टून पुल से गंगा नदी में गिरा युवक, बहाने के बाद पुलिस ने बचाई जान
रामनगरिया गंगा स्नान के दौरान तबीयत बिगड़ने से बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की मौत
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि हवन पूजन के बाद मेला रामनगरिया का हुआ शुभारंभ, पांचाल घाट गंगा तट पर बसा तंंबुओ का शहर, छठा निराली
किसानों ने विकासखंड कार्यालय को सौंपा ज्ञापन समाधान की मांग की 