दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों का वितरण
कानपुर नगर, विकास खंड परिसर, बिल्हौर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत एक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० विधायक बिल्हौर मोहित सोनकर (राहुल बच्चा) एवं ब्लॉक प्रमुख बिल्हौर मनोरमा कठेरिया द्वारा कुल 45 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 02 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र (कान की मशीन), 02 दिव्यांगजनों को एम०आर० किट तथा 01 दिव्यांगजन को स्मार्ट केन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित दिव्यांगजनों को दी गई। मा० विधायक बिल्हौर ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों से आह्वान किया कि वे अपनी शारीरिक स्थिति के कारण निराश न हों तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु पूर्णतः संकल्पित है।
उक्त कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बिल्हौर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 