37वीं वाहिनी पीएसी में सेवा संघर्ष और समर्पण की यादों के साथ विदाई समारोह
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में सेनानायक बी0बी0 चौरसिया की उपस्थिति में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पीसी शिव रतन (ई दल) व सफाईकर्मी रमेश कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया सेनानायक ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों से उनके परिवार जनों, बच्चों के बारे में बारे में पूछा तथा सेवा काल के दौरान के अपने अनुभवों को साझा करने हेतु कहा, सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों द्वारा सेवा काल के दौरान अपने-अपने अनुभवों को साझा किया गया सेनानायक द्वारा सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वाहिनी आते- जाते रहने एवं संपर्क में बने रहने के लिए कहा गया साथ में महोदय ने बताया गया कि उक्त कर्मियों ने विभाग में अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहकर अपने कार्यों के प्रति लगनशील एवं समर्पण भाव से सेवा पूरी करना हमें एक सीख देता है। सेवानिवृत्ति जीवन की नई पारी की शुरुआत है, जो आपको अपने परिवार/संबंधियों के बीच समय बिताने का मौका प्रदान करती है सेनानायक द्वारा सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को माल्यार्पण कर अंग- वस्त्र प्रदान किया गया एवं स्मृति चिन्ह के साथ प्रशंसा पत्र दे कर सम्मान पूर्वक विदाई की गई इस अवसर पर सहायक सेनानायक तनु उपाध्याय (DySP), RTC प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी शिविरपाल रावेंद्र चौधरी सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिवारजन भी उपस्थित रहे मुश्किलों में साथ गिरते हुए को आपका हाथ याद रहेगा, आपकी जगह चाहे जो भी आए,मगर आपके साथ बीता हर लम्हा याद रहेगा।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 