बैंकों में 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय के साथ वार्ता रही विफल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
5-डे बैंकिंग लागू करने की प्रमुख मांग को लेकर देश भर के बैंककर्मी आर-पार की लड़ाई की पूरी तैयारी हैं केंद्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में नई दिल्ली में हुई वित्त मंत्रालय, भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की बैठक बेनतीजा रही वार्ता विफल होने के बाद अब आगामी 27 जनवरी को देश के 8 लाख बैंक अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे हालांकि, हड़ताल टालने के लिए 23 जनवरी को एक बार फिर सुलह वार्ता बुलाई गई है, यूनाइटेड फोरम कानपुर इकाई के संयोजक रजनीश गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हड़ताल बैंककर्मियों पर थोपी गई है उन्होंने बताया कि IBA और यूनाइटेड फोरम के बीच 5-डे बैंकिंग लागू करने के लिए प्रतिदिन 40 मिनट कार्य समय बढ़ाने पर सहमति बन चुकी थी और बैंक संघ ने इसे सरकार को भेज भी दिया था, लेकिन पिछले दो वर्षों से यह प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है सरकार की इस चुप्पी और नकारात्मक रवैये के कारण ही बैंक कर्मियों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है हड़ताल के समर्थन में कानपुर की 12 बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम के तत्वावधान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी ‘इंडियन बैंक’ बड़ा चौराहा पर एकत्रित हुए, जहाँ से ‘बैंक ऑफ इंडिया’ फूलबाग तक विशाल जुलूस निकाला गया इस दौरान बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की जुलूस के दौरान सह-संयोजक प्रवीण मिश्रा, नेशनल कंफेडरेशन के जय प्रकाश मिश्र, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर के अंकुर मिश्रा, यूपी बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष मनोज तिवारी व संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी और पीएनबी स्टाफ के चेयरमैन अनिल सोनकर ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अरविंद द्विवेदी, राजकुमार, सुनील शुक्ला, अनुराग सिंह, सचिन अग्रवाल, पुष्कर मिश्रा, अंशुमान तिवारी, शिवांगी द्विवेदी, केएम शुक्ल, शिवम निगम, राजीव धवन, अंकित अवस्थी, नितिन शर्मा, बृजेंद्र पांडे, आरके पांडे, शोभित शुक्ला, राजेश गुप्ता और धर्मराज सहित सैकड़ों बैंककर्मी शामिल रहे यदि 23 जनवरी की वार्ता सफल नहीं होती है, तो 27 जनवरी को बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रह सकती हैं

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 