शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट
कानपुर, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के तापस कुमार मिश्रा (प्रान्तीय अध्यक्ष) श्वेता त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष)शहाब सरताज (महामंत्री) राज बहादुर सिंह चंदेल सदर विधान परिषद उत्तर प्रदेश को मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा की समस्याओं को लेकर विधान परिषद में उठाने की मांग की, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के उपरान्त 300 दिवस का अवकाश नगदीकरण हेतु सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज के द्वारा शासन को प्रेषित प्रस्ताव बे०शि०प०/4789-91/2024-25 दिनांक 25-06-2024 के अधार पर अनुमति प्रदान किये जाने के सम्बन्ध मे। विषयक के सम्बन्ध में आपको सादर अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के लिपिको / कर्मचारियो को सेवाकाल में उपार्जित अवकाश के बदले नगदीकरण की सुविधा अनुमन्य थी, जो नवीन वेतन आयोग (पंचम वेतन आयोग) की संस्तुति के अनुमन्य किये जाने के पश्चात राज्य कर्मचारियो तथा परिषदीय कर्मचारियो को उक्त सुविधा रोक दी गयी है किन्तु सेवानिवृत्त के पश्चात राज्य कर्मचारियो को उनके अर्जित अवकाश लेखा में अवशेष अर्जित अवकाश के बदले नगदीकरण की सुविधा प्रदान की जा रही है किन्तु परिषदीय कर्मचारियों को उक्त सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। जिसके कारण व्यथित होकर कर्मचारियो द्वारा न्यायालयो मे वाद योजित किये जा रहे है। तत्सम्बन्ध मे कतिपय वाद प्रकरणों में पारित आदेशो एवं स्थिति निम्नवत् है इस सम्बन्ध में परिषदीय सेवानिवृत्त लिपिक राजेश्वर सिंघल को उनको अर्जित अवकाश लेखे के बदले नियमानुसार नगदीकरण का भुगतान नही किये जाने की दशा में मा० लोक सेवा अधिकरण में क्लेम पिटीशन संख्या-381/98 योजित की गयी। जिसमे मा० लोक सेवा अधिकरण के द्वारा दिनांक 15-05-1999 में पारित आदेश में परिषदीय कर्मचारियो को नगदीकरण सुविधा दिये जाने के निर्देश दिये गये। जिसे मा० सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपने आदेश दिनांक 20-03-2011 के द्वारा अपील को निरस्त कर दिया गया।
धरनीधर दुबे सेवानिवृत्त परिषदीय लिपिक द्वारा अपने अवकाश लेखे में अवशेष अर्जित अवकाश के बदले भुगतान न होने के कारण भा० उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या-16921/2008 योजित की गयी। संख्या-63435/2014 सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव बनाम स्टेट ऑफ यू०पी० व अन्य भी योजित हुई। जिसमे मा० न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया तथा अवकाश नगदीकरण के सम्बन्ध में विभाग द्वारा मा० सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष योजित अनुज्ञा याचिकाओं को डिसमिस कर दिया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय महामंत्री शाहब सरताज प्रांतीय अध्यक्ष तप मिश्रा जिला अध्यक्ष कानपुर सुखेंद्र सिंह यादव मंडल अध्यक्ष मोहम्मद परवेज आलम सुधीर मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य पांडे इन मणि मिश्रा संजू पाल आदि रहे।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 