तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
उपदेश टाइम्स
एटा।जलेसर तहसील मुख्यालय पर मौजूद न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह की अगुवाई में उप जिलाधिकारी भावना विमल को ज्ञापन देकर चेतावनी दी की 18 जनवरी तक समस्या का समाधान ना हुआ तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं अन्य आंदोलन आत्मक कार्यवाही की जाएगी
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि किसानो की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय के समस्त अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया गया है अमल दरामद एवं किसानों अन्य समस्याओं को लेकर तहसील पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा लंबित किया जा रहा है सुविधा शुल्क मिलते ही कार्य कर दिया जाता है इसके विरोधमें 18 जनवरी से तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा जिसका समस्त उत्तरदायित्व तहसील प्रशासन का होगा
ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह लखन यादव अभिषेक सिंह दिनेश यादव मुकेश ठाकुर विजयपाल सिंह महेंद्र कुमार आदिमौजूद थे

अधिवक्ता के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की एटा से फिर उठी मांग
“फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव” के विजेताओं को किया सम्मानित
एटा महोत्सव में संयुक्त प्रेस क्लब का अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन, युद्ध और शांति में पत्रकारिता की भूमिका पर गंभीर विमर्श एवं उपदेश टाइम्स के मान पाल सिंह कों किया गया सम्मानित
बीपीएस पब्लिक स्कूल, एटा में आयोजित विदाई समारोह
ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हुआ हाथ में फ्रैक्चर, बाइक हुई चकनाचूर
मुख्य आरक्षी विजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई 