स्व.वेदव्रत शर्मा की याद में किया गया कंबल वितरण
दैनिक उपदेश टाइम्स समाचार
एटा।मंगलवार को विगत वर्षो की भांति शहर की जानीमानी समाजसेविका ममता शर्मा द्वारा शहर के जरूरमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता ए आर टी ओ सतेंद्र कुमार व साइबर क्राइम प्रभारी संजय सिंह द्वारा सयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम में जनपद से वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता व विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष शिवांग गुप्ता एवं जेल विजिटर पी एस राजपूत द्वारा मंच संचालन का कार्य किया गया.कार्यक्रम में शहर के बेहद जरुरत मंद लोगों का समाजसेवी ममता शर्मा द्वारा व उनकी टीम के तहत चयन किया जाता है जिससे कोई जरुरतमंद व्यक्ति कंबल लेने से बंचित न हो जाये।कंबल वितरण कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथिगणो का स्वागत किया गया व जनपद एटा के तमाम संघठनों से आये पदाधिकारियों को शॉल पहना क़र सम्मानित किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में जनपद एटा के बरिष्ठ पत्रकार चंचल कुमार, अमित कुमार गुप्ता, चेतन कुमार गुप्ता, अमित कुमार आर्य की उपस्थिति भी रही।कार्यक्रम का संचालन करते हुए पी एस राजपूत द्वारा कहा गया कि समाज के प्रबुद्ध जनो को समाज के जरुरत मंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि सभ्य समाज की नींव मदद से रखी जा सकती है। आगे उन्होंने कहा कि आज के दौर में ममता शर्मा जी द्वारा समाज के जरुरतमंद लोगों की तलाश हो रही है तो निश्चित रूप से समाज से मानवता खत्म नहीं हुई है।वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि ममता शर्मा जी का कार्य अतुनीय है जिसे समाज को भूलना नहीं है। इस कार्य के लिए जनता से आगे आना चाहिए और उनका सहयोग करना चाहिए।विश्व हिन्दू परिषद् से आये जिलाउपाध्यक्ष शिवांग गुप्ता नें कहा कि ठंड के दौर में जहाँ लोग अपने लिए संसाधनों का प्रयोग करते है लेकिन दीदी ममता शर्मा द्वारा यह पूजनीय कार्य अद्भुत है और सम्मान के काबिल है।

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 