वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण ने पंचायतन कक्ष” का विधिवत किया उद्घाटन
उपदेश टाइम्स समाचार
एटा।शनिवार को जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान को सुनिश्चित करने की दिशा में एटा पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई हेतु आए फरियादियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित “पंचायतन कक्ष” का विधिवत उद्घाटन किया गया।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर पंचायतन कक्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।एसएसपी एटा ने उद्घाटन के पश्चात पंचायतन कक्ष का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई हेतु आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूरी निष्पक्षता के साथ सुना जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पंचायतन कक्ष का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद, विश्वास एवं तालमेल स्थापित करना है, ताकि आमजन अपनी समस्याएं बिना किसी झिझक के सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह ने बताया कि इस पहल से जनसुनवाई की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, सहज एवं प्रभावी होगी, जिससे आम जनता को न्याय मिलने में सहायता मिलेगी और पुलिस की जनहितकारी छवि और अधिक मजबूत होगी।पुलिस प्रशासन की इस पहल को आमजन के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो निसंदेह जनता और पुलिस के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत करेगा।

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 