एसएन सेन कॉलेज की एनएसएस इकाई ने उन्नाव जिले के नेतुआ गांव में लगाया एक दिवसीय शिविर
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज की कादम्बिनी देवी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जनपद उन्नाव के ग्राम पंचायत-नेतुआ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर इकाई प्रभारी डॉ. श्वेता रानी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ शिविर का शुभारंभ छात्राओं द्वारा एनएसएस गीत के गायन के साथ हुआ इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ भी मनाया गया कार्यक्रम में डॉ. श्वेता रानी, सह प्रभारी डॉ. अनामिका और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका लक्ष्मी तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके प्रेरणादाई विचारों से छात्राओं को अवगत कराया वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया बौद्धिक सत्र के पश्चात स्वयं सेविकाओं ने गांव का व्यापक सर्वेक्षण किया इस दौरान छात्राओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की शिविर में कुल 70 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया शिविर के सफल आयोजन में एनएसएस स्वयंसेविका दिव्यांक्षी शर्मा, अदिति ओझा, नंदिका श्रीवास्तव, कोमल दिवाकर, सिमरन सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिनारायण का विशेष सहयोग रहा।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 