अनियंत्रित ट्रैक्टर बिधनू नहर में गिरा, हाइड्रा की मदद से निकाला गया ट्रैक्टर लगा लंबा जाम
घाटमपुर /कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
बिधनू थाना क्षेत्र के बिधनू नहर के पास एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में जा गिरा गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नौबस्ता-घाटमपुर हाईवे पर बिधनू नहर के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर के में गिर गया राहगीरों ने तत्काल इस घटना की सूचना बिधनू पुलिस को दी सूचना मिलते ही बिधनू पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचा ट्रैक्टर पूरी तरह से नहर में डूब गया था, ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा (क्रेन) को बुलाया गया पुलिस की निगरानी में हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकाला गया ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकालने के दौरान लंबा जाम लग गया। बिधनू पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने के लिए कई घंटों की मशक्कत कर यातायात को सामान्य कर दिया बिधनू पुलिस ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर स्वयं अनियंत्रित होकर नहर में गिरा है, या किसी तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है
पुलिस के मुताबिक, “दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है ट्रैक्टर चालक या किसी अन्य चश्मदीद की तलाश की जा रही है ताकि हादसे की सटीक जानकारी मिल सके। हाईवे पर तेज़ रफ़्तार वाहनों को नियंत्रित करने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 