सेवा की मिसाल बने पूर्व विधायक अजय कपूर, 5000 से अधिक कंबलों का वितरण बिरसा मुंडा बनवासी छात्रावास रावतपुर गांव में छात्रों को शाल वा स्वेटर वितरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा लगातार कंबल वितरण का अभियान जारी है। इसी क्रम में स्वेटर और शाल वितरण का कार्यक्रम अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा संस्थान द्वारा संचालित बिरसा मुंडा बनवासी छात्रावास रावतपुर गांव में आयोजित किया गया, जहां स्वेटर और शाल छात्रों को वितरित किए गए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पाल एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर बुंदेलखंड) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही सच्ची राजनीति और समाजसेवा है।
पूर्व विधायक अजय कपूर ने बताया कि यह सेवा अभियान कोई नया नहीं है, बल्कि वर्षों से लगातार जारी है। इस वर्ष की सर्दी में लगभग 5000 से अधिक कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान पूरे शीतकाल में निरंतर चलता रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने भी सेवा भाव से सहयोग करते हुए आयोजन को सफल बनाया। ठंड से जूझ रहे छात्रों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला यह अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और आमजन इसे जनसेवा की सशक्त मिसाल मान रहा है।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 