बिल्हौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग अपहरण कांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर बिल्हौर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना बिल्हौर क्षेत्र में दर्ज मु.अ.सं. 02/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को थाना बिल्हौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र स्व. बदलू निवासी सफेद बाग, उत्तरीपुरा थाना बिल्हौर, कानपुर नगर (उम्र लगभग 19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक देव सिंह तथा मुख्य आरक्षी रितु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस कमिश्नरेट ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 