कानपुर कपड़ा कमेटी की वार्षिक आमसभा संपन्न, संविधान संशोधन के साथ नई प्रबंधकारिणी घोषित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर कपड़ा कमेटी की विशेष व वार्षिक आमसभा में संविधान संशोधन व नई प्रबंध कार्यकारिणी घोषित की गई वार्षिक आम सभा मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश, सिविल लाइन्स में अध्यक्ष अमित दोसर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में संस्था के संविधान की विभिन्न धाराओं में संशोधन के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए आमसभा में वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट, आय-व्यय विवरण, बैलेंस शीट तथा वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्व सम्मति से स्वीकृति मिली साथ ही गुप्ता अग्रवाल एंड सुल्तानिया को वर्ष 2025-26 के लिए ऑडिटर नियुक्त किया गया बैठक में सत्र 2025-27 के लिए नव निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा की गई पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों एवं निर्वाचन अधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया आमसभा में अमित दोसर, राकेश कपूर, अनिल कुमार जैन, नवीन कुमार नेवटिया, अभिषेक चावला, रामप्रकाश गुप्ता, अशोक माहेश्वरी, विश्वनाथ गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र गुलाटी, राकेश सेठिया, करन राज बोहरा, कमल कुमार अग्रवाल, श्रीकृष्ण गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वस्त्र व्यवसाई उपस्थित रहे सभा का संचालन एवं आभार प्रधान सचिव नवीन कुमार नेवटिया द्वारा किया गया राष्ट्रगान के पश्चात आमसभा के समापन की घोषणा की गई।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 