शास्त्री नगर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
श्री मां काली सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में शास्त्री नगर स्थित आनंदाराव पार्क में आयोजित श्री शतचंडी पंचकुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा की धार्मिक श्रृंखला के अंतर्गत तृतीय दिवस की कथा का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। कथा के दौरान श्री बजरंगी जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और सनातन संस्कृति की महत्ता का संदेश दिया।
कथा में महाराज जी ने कहा कि “धर्मो रक्षति रक्षितः” अर्थात जब हम धर्म की रक्षा करते हैं तो धर्म हमारी रक्षा करता है। उन्होंने महाभारत के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि धर्म की रक्षा के लिए विदुर जी ने अपना मंत्री पद तक त्याग दिया था। उन्होंने कहा कि राम जी ने भी अपने सनातन धर्म का पालन करते हुए 14 वर्षों का वनवास स्वीकार किया।
आगे की कथा में महाराज जी ने बताया कि अन्याय और अधर्म से अर्जित धन अधिक समय तक स्थायी नहीं रहता और उसका दुष्परिणाम पूरे परिवार को भोगना पड़ता है। सती चरित्र और ध्रुव चरित्र की सुंदर व्याख्या सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।
यज्ञशाला में आचार्य श्री एवं सहयोगी आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने जनकल्याण, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आहुतियां दीं।
कार्यक्रम में जनार्दन गुप्ता, संजय सिंह, महेश निषाद, सुभाष यादव, प्रेम सिंह, अरुण त्रिपाठी, आरसी तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह 