पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने बैठक कर पुलिस आरक्षी भर्ती को निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से कराने के दिए निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी द्वारा प्रमिला सभागार कानपुर नगर में सेन्ट्रल जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महेश कुमार व सेन्ट्रल जोन के सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर मौजूद रहे बैठक के दौरान समस्त चौकी प्रभारियों को निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये दिनाँक 23 अगस्त से 2 फेज में (प्रथम फेज 23,24,25 अगस्त में व दूसरा फेज 30, 31 अगस्त को) सम्पन्न होने वाली आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो, शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी को निर्देशित किया गया, महिला संबंधी अपराधों व ITSSO पोर्टल में लम्बित विवेचनोओं का तथ्यों, साक्ष्यों एवं गुण-दोष के आधार पर जल्द से जल्द विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, अपराधी किस्म, सांप्रदायिक तत्वों, माफियाओं के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने और उनके खिलाफ कार्यवाही करने तथा नये माफियाओं को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, आगामी त्यौहार चेहल्लुम, जन्माष्टमी, झुले-लाल जयंती के संबंध में आयोजको से वार्ता कर ली जाये व जुलूस के मार्ग का भ्रमण किया जाये, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जो चौराहे, तिराहे आदि पर कैमरा नहीं लगा है उसके संबंध में कार्यवाही की जाये, शासन स्तर पर पुलिस महानिदेशक लखनऊ, पुलिस मुख्यालय, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑरेशन कनविक्शन, ऑपरेशन सुदर्शन, आई जी आर एस आदि में अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु बताया गया।

प्लास्टर पर अड़ी पड़ोसी की जिद, मामला पहुंचा डीएम तक, गांव में हुआ समझौता
गैस एजेंसियों की लापरवाही पर डीएम सख्त, 3 दिन में बैकलॉग खत्म करने का अल्टीमेटम,दो एजेंसियों पर 11.18 लाख का जुर्माना, सुधार न होने पर एफआईआर के निर्देश
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिए सात संकल्प, डीएम ने किया वृक्षारोपण,गौरैया संरक्षण को बढ़ावा, विद्यालय परिसर में लगाए गए 10 कृत्रिम घोंसले
डीएम की पहल से बदली जिला पुस्तकालय की तस्वीर, सीएसआर से 20 लाख में हुआ आधुनिकीकरण, अब 120 छात्रों के बैठने की व्यवस्था, प्रतियोगी युवाओं को मिला बेहतर अध्ययन माहौल
पी एल वी (अधिकार मित्र) हेतु क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पानी बचाओ, कमाई बढ़ाओ, खेत तालाब योजना से किसानों को दोहरा फायदा,50% अनुदान पर ‘खेत तालाब’ योजना, वर्षा जल संचयन से बढ़ेगी किसानों की आय 