दो साप्ताहिक फिजियोथैरेपी का किया गया सफल आयोजन
केके द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में दो सप्ताहिक फिजियोथेरेपी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज कुमार देशमुख, लेक्चरर, गवर्नमेंट फिजियोथेरेपी कॉलेज, रायपुर (छत्तीसगढ़) ने फिजियोथेरेप्यूटिक अप्रोचेस इन न्यूरो रिहैबिलिटेशन विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि न्यूरो मैकेनिक्स तकनीक तंत्रिका तंत्र की जटिल संरचना को समझकर उपचार को अधिक प्रभावी बनाती है।
डॉ. देशमुख ने प्रतिभागियों को एडवांस्ड न्यूरो मैकेनिक्स के आधुनिक सिद्धांतों एवं व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी, जिससे फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों को अधिक वैज्ञानिक ढंग से उपचार प्रदान कर सकेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस दौरान विश्वविद्यालय के डीन सहित विभिन्न संकायों के विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।
प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी व ज्ञानवर्धक रहा, जिससे भविष्य की चिकित्सकीय सेवाएं और बेहतर होंगी।

डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़
भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये,विधायक अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से की मांग
सयुस अम्बेडकर जयंती के दिन से चालू करेगा “बैठक आपके द्वार” अभियान
अधिवक्ताओं को सपरिवार आयुष्मान योजना में लाना हमारा संकल्प:पं रवीन्द्र शर्मा, कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
कानपुर जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न 