कैन्टोनमेन्ट विधानसभा में युवा कल्याण विभाग द्वारा सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का हुआ आयोजन
कानपुर नगर, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि युवा कल्याण विभाग द्वारा कैन्टोनमेन्ट विधानसभा क्षेत्र में सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन कराया जा रहा है। इस स्पर्धा में युवा साथी पोर्टल yuvasaathi.in पर उपलब्ध खेल विधाओं — कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन एवं एथलेटिक्स — की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में होंगी तथा प्रत्येक खेल विधा में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विधानसभा स्तर पर विजयी खिलाड़ी खेल विभाग द्वारा आयोजित सांसद स्तर की स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। सभी इच्छुक खिलाड़ियों के लिए युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। खिलाड़ी yuvasaathi.in लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु खिलाड़ियों को आधार कार्ड अथवा जन्म तिथि से संबंधित अभिलेख साथ लाना आवश्यक है।
कैन्टोनमेन्ट विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं की प्रस्तावित तिथियां 12 से 14 नवम्बर, 2025 निर्धारित की गई हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 नवम्बर, 2025 सायं 5:00 बजे तक रहेगी।
दिनांक 12 नवम्बर, 2025 को केन्द्रीय विद्यालय संख्या-10, कैन्टोनमेन्ट में प्रतिभागियों का पंजीकरण एवं ट्रैक एवं फील्ड की तैयारी की जाएगी। दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर, 2025 को कैन्टोनमेन्ट विधानसभा क्षेत्र की खेल स्पर्धाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकसी, शतरंज, खो-खो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, कुश्ती एवं जूडो की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय संख्या-10 कैन्टोनमेन्ट तथा ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में किया जाएगा।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम