पनकी पुलिस की तत्परता से चोरी गया डीसीएम ट्रक बरामद,
अरविंद शुक्ला
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर में थाना पनकी पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया डीसीएम ट्रक बरामद कर लिया है यह ट्रक 1 नवंबर 2025 की रात करीब 1 बजे न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया था वादी दीपक सचान पुत्र नरेंद्र सचान निवासी मालवीयनगर, पुखरायां (कानपुर देहात) की तहरीर पर पुलिस ने 5 नवंबर 2025 को मुकदमा अपराध संख्या 441/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की थी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी गया डीसीएम (UP 41 BT 8203) को पांडु नदी पुल के पास, कलापुरवा की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे मैदान से बरामद किया। इस दौरान दो अभियुक्तों संदीप कुमार (निवासी सदरपुर, बाराबंकी) और अनुज सिंह (निवासी राधेनगर बड़ेल, बाराबंकी) को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी इंडस्ट्रियल एरिया उपनिरीक्षक लोकेश पटेल, उपनिरीक्षक शिवकुमार, सरवन कुमार, अमित सिंह, नीरज कुमार, महेश सरोज, शैलेंद्र रजौलिया, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे, पनकी पुलिस की सक्रियता से चोरी का हुआ खुलासा वाहन मालिक ने जताया आभार।

भक्ति में लीन दिखे सज्जन कुमार कुशवाहा, सुंदरकांड पाठ से गूंजा अर्जुन नगर विनायकपुर
कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, संभाला कार्यभार, कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय
संवैधानिक आरक्षण एवं अधिकारों की मांग व सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान 