बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित,हिरासत मैं एक संदिग्ध
आज सुबह करीब 7 बजे सेन पश्चिम पारा गाँव में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर तालाब किनारे फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सम्मानपूर्वक निकालकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से वार्ता के बाद नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है तथा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां, डीएम ने जनगणना कार्मिकों का बढ़ाया हौसला, पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
गौआश्रय स्थल, बौसर में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त ,गौ वंशों को हरा चारा, साइलेज न मिलने और गंदगी पर जताई नाराज़गी, पंचायत सचिव को फटकार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम 