महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जाँच शिविर का आयोजन किया गया
महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ‘समर्पण’ के अंतर्गत विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू चौधरी ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ नम्रता पांडे ने बताया कि आज महाविद्यालय में आदित्य बिरला तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य रूप से बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस तथा बी.एम.डी.टेस्ट किया गया जिसके अंतर्गत वजन, फैट तथा अन्य प्रकार की जांच की गई। जांच के पश्चात दवाइयां भी बताई गई महाविद्यालय की सभी प्रवक्ताओं ने अपनी जांच कराई। मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति 6 के अंतर्गत सजीव प्रसारण भी किया गया।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 