स्वास्थ्य जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
महिला महाविद्यालय किदवईनगर कानपुर में रोवर्स /रेंजर्स के द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा –स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्या ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए एड्स जैसी गंभीर बीमारी के सम्बन्ध में जागरुक किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने एड्स जागरूकता पर बहुत ही प्रभावशाली चार्ट व पोस्टर बनाये थे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर वंदना शर्मा, प्रोफेसर प्रज्ञा श्रीवास्तव एवं प्रोफेसर साधना पांडे रहीं।कार्यक्रम के आयोजन में डॉ अंजू श्रीवास्तव ( प्रभारी ), प्रोफेसर ममता दीक्षित (सह प्रभारी ), प्रोफेसर अर्चना श्रीवास्तव, डॉ0 प्रीति द्विवेदी, डॉ0अंजू श्रीवास्तव, डॉ सदफ निजाम, डॉ0 सुधा यादव ,डॉ सीमा , कनौजिया डॉक्टर ममता मिश्रा
का सक्रिय सहयोग रहा।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी प्रवक्ताएँ उपस्थित रहीं।

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
शौकत अली के बयान पर भड़की लाखन आर्मी , टोंस थाना थाना नर्वल में किया पुतला दहन 