अनूप जलोटा,उदित नारायण ,बाबुल सुप्रियो और अन्य गायक सम्राट डॉ. के.जे. येसुदास अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
मुंबई (अनिल बेदाग) : ‘पीपल्स आर्ट्स सेंटर’ के गोपकुमार पिल्लई ने मुंबई में एक ऐसे अवार्ड का आयोजन किया जिसका नाम “सम्राट डॉ. के.जे. येसुदास अचीवमेंट अवार्ड” था। यह अवार्ड जुहू के इस्कॉन ऑडिटोरियम में हुआ।
सम्राट डॉ. के.जे. येसुदास अचीवमेंट अवॉर्ड में सात प्रमुख प्लेबैक सिंगर के अद्भुत योगदानों की प्रशंसा की गई। इसमें हेमलता, उदित नारायण, सुरेश वाडकर, अनूप जलोटा, शब्बीर कुमार, शैलेंद्र सिंह, और बाबुल सुप्रियो शामिल हैं।
मुंबई के संगीत प्रेमी येसुदास जी के यादगार हिंदी गानों का आनंद लेते नज़र आये जिनमे शामिल थे “गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा” (चितचोर, 1976), “सुरमई अंखियों में” (सदमा, 1983), “दिल के टुकड़े टुकड़े करके” (दादा, 1979) आदि।
भावनात्मक रेंडिशन के लिए येसुदास को माना जाता है, उन्हें पद्म विभूषण और बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समेत अनगिनत पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
इस अवार्ड में एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रॉफी , एक नगद इनाम, और स्मारक सोवेनियर शामिल हैं, जो इन कलाकारों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्रोत्साहन और सराहना करने के लिए दिया गया।
चार दशकों से लेगेसी के साथ, पीपुल्स आर्ट्स सेंटर कला में उत्कृष्टता की पहचान और प्रमोट करने में एक स्तंभ बना हुआ है।

राघव जुयाल के डांस, मस्ती और बीट्स का तगड़ा तड़का, लंदन की गलियों से निकला राघव जुयाल का देसी डांस धमाका
विंबलडन में उर्वशी रौतेला का ग्लोबल जलवा, विंबलडन 2026 में उर्वशी रौतेला ने बिखेरा इंटरनेशनल चार्म, ऑल इंग्लैंड क्लब में उर्वशी रौतेला का जलवा
आमिर-गौरी के प्यार की शाही निशानी बनी रूबी रिंग आमिर-गौरी के प्यार की शाही रूबी रिंग
कान्स से नए विचारों की अनमोल सौगात लेकर लौटी सेज़ल शर्मा, कान्स सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि खूबसूरत एहसास है-सेज़ल शर्मा
वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल, निकिता रावल की नई उड़ान को वरुण धवन का सम्मान
निर्दोष पुरुषों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान दिलाने के लिए सोनू त्यागी ने जारी किया काल्पनिक बुक कवर 