जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सरसैयाघाट नवीन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई
कानपुर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरसैयाघाट नवीन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई,बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग में चल रही योजनाएं ऑपरेशन कायाकल्प,निपुण भारत अभियान मिशन, मिशन शक्ति,आत्मरक्षा प्रशिक्षण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए।
1- समस्त खण्ड विकास अधिकारी समस्त विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित कराए।
2- समस्त खंड विकास अधिकारी एवंसमस्त खंड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित कराए कि जो भी अवशेष कार्य विद्यालय में बचें हैं उनको एक माह के अंदर पूर्ण कराया जाए ।
3- सभी खंड शिक्षा अधिकारी दोपहर का भोजन विद्यालयों में बच्चो के साथ करें जिसकी फोटोग्राप्स बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए ।
4- मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शेष रह गए विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा विकास खंडवार करना सुनिश्चित करें उस बैठक में ग्राम प्रधानो को भी बुलाया जाए।
5- आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए निर्देश दिए कि खेल अनुदेशक एवं पीटीआई जहां भी प्रशिक्षण दे रहे हैं वहां के शिक्षकों को ट्रेंड करें जिससे कि यह प्रशिक्षण कार्य अनवरत चलता रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन ,जिला परियोजना एवं शिक्षा समिति के समस्त सदस्य सहित टास्क फोर्स के सदस्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा समस्त खंड शिक्षा अधिकारी समस्त जिला समन्वयक एवं एसआरजी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह 