निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
कानपुर, मेदांता अस्पताल ने लाउज आर्यावर्त नंबर 145 कानपुर के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में श्री रविंद्र सिंह भसीन और गुरु शरण सिंह का विशेष सहयोग रहा। शिविर का लाभ 216 से अधिक लोगों ने उठाया।इस शिविर में मेदांता लखनऊ के हड्डी और जोड़ों के निदेशक, डॉ. सौरभ शुक्ला ने जोड़ों के दर्द, पीठ दर्द, आर्थराइटिस और घुटने के प्रत्यारोपण के मामलों की परामर्श की। इसके अतिरिक्त, अन्य चिकित्सकों ने हाइपरटेंशन, मधुमेह और हृदय रोग से प्रभावित मरीजों का भी इलाज किया।शिविर में निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी), रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस), बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) की सेवाएँ प्रदान की गईं। मेदांता लखनऊ की चिकित्सा टीम द्वारा यह शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।हम सभी का स्वास्थ्य और कल्याण हमारी प्राथमिकता है।इस प्रकार के आयोजन से हम समुदाय को स्वस्थ रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 