कुलपति ने 26वें दीक्षांत समारोह पर बिदुवार की समितियों की समीक्षा
कानपुर-सीएसए के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सभी समितियों की समीक्षा बैठक की बैठक में कुलपति ने तैयारियों के संबंध में सभी समितियों से कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की ज्ञातव्य हो कि दीक्षांत समारोह को लेकर उन्नीस समितियां बनाई गई हैं जिसमें समन्वय समिति के अध्यक्ष कुलपति हैं मंच साज सज्जा एवं प्रेक्षागृह समिति के अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, गार्ड ऑफ ऑनर डॉ पी के उपाध्याय,आवास समिति के अध्यक्ष निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव, परिवहन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नौशाद खान, सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ राम बटुक सिंह, आमंत्रण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर पी के उपाध्याय कुलसचिव, जलपान एवं भोजन समिती डॉक्टर सी एल मौर्य,राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान समिति की अध्यक्ष डॉ सीमा सोनकर हैं इन सभी समितियों में अध्यक्ष अध्यक्ष, संयोजक एवं सदस्य के रूप में शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है कुलपति की अध्यक्षता में सोमवार को गठित समितियों के अध्यक्षों एवं संयोजकों के साथ बैठक की गई बैठक में कुलपति ने प्रत्येक समिति के अध्यक्षों, संयोंजकों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति जानी एवं समीक्षा की तथा सुझाव दिए। समस्त कार्यों को समयबद्ध तरीके से किए जाने के निर्देश भी दिए। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ पीके उपाध्याय ने दीक्षांत समारोह से संबंधित बिंदुवार समस्त कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत कराया इस अवसर पर अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉ मुक्ता गर्ग, संपत्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 