उ o प्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में दो द्विवसीय प्रतियोगिता का समापन , छात्र छात्राओं ने दिखाए अपने जौहर

कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
उ o प्र o वस्त्र प्रोद्योगिकी संस्थान, कानपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 24/03/2025 को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डा० गोविन्दन नलनकिल्ली, मुख्य अतिथि प्रो० गोपाल दिक्षित एवं कार्यक्रम के संयोजक डा० देवेन्द्र प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया। संस्थान के जनरल कैप्टन आकाश गौतम व अंशिका मिश्रा स्पोर्ट कैप्टन काव्या पांडे ने मशाल लेकर क्रीडास्थल का चक्कर लगाया। इसके बाद प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ विभिन्न खेलों का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन संस्थान के निर्देशक डा० गोविन्दन नलनकिल्ली ने अपने वक्तव्य में छात्र/छात्राओं का उत्साह वर्धन किया व छात्र/छात्राओं को खेलकूद से जीवन में अनुशासन और व्यक्ति का विकास के बारे मे बताया।पढ़ाई के साथ ही छात्राओं को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इसमें भाग लेना चाहिए। इसी दौरान मुख्य अतिथि गोपाल दीक्षित ने छात्र/छात्राओं का उत्साह बढ़ाया व खेलबों तो जीतबो का वर्णन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके साथ अपने अनुभव साझा किये। तथा छात्रो को एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग काम करता है इस दो दिवसीय कार्यक्रम में संस्थान के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं 100मी0, 400 मी० व शॉट फुट, डिस्कस, जेवलिन थ्रो, लाँग जम्प, ट्रिपल जम्प आदि में उत्साह पूर्वक भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का संयोजन कीड़ा अध्यक्ष डॉ देवेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में स्वेता पहले, प्राची राय दूसरे और हिमांशी और डिवाइन लाइट तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के शॉट पुट में नेहा यादव पहले, हिमांशी दूसरे और सुजाता तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के डिस्कस थ्रो में सुजाता पहले, नेहा यादव दूसरे और हिमांशी तीसरे स्थान पर रही। लड़को के जैवलिन थ्रो में अनुज कुमार यादव पहले, अखंड प्रताप सिंह दूसरे और आदित्य राज सिंह तीसरे स्थान पर रही।लड़कों के लंबी कूद मे लवकुश यादव पहले, देश दीपक दूसरे और अनुकल्प शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों 200 मीटर दौड़ में स्वेता पहले, साक्षी यादव दूसरे और प्राची राय तीसरे स्थान पर रही। छात्रों की रिले दौड़ में प्रथम वर्ष और छात्राओं की रिले दौड़ में प्रथम वर्ष ने बाजी मारी और मिक्स रिले में तृतीय वर्ष विजेता रहा। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य प्रो० मुकेश कुमार सिंह, डा0 नीलू कम्बों, डा० सुप्रियों चक्रवर्ती, प्रो० प्रशान्त विश्नोई, प्रो० अरुण कुमार सिंह गंगवार, प्रो० ए०के० पात्रा, प्रो० अरूण कुमार सिंह गंगवार, डा० इन्द्र प्रकाश मिश्रा, डा० शिवगोविन्द प्रसाद, दीपेन्द्र सिंह नयाल,राजेश वर्मा एवं अजय पाण्डेय ने अपनी उपस्थिति द्वारा कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।