कानपुर सागर हाईवे पर लगा वाहनों का लंबा जाम, लोग हुए परेशान
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक रहे इस जाम में सैकड़ों वाहन फंसे नजर आए। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
रविवार की सुबह करीब पौने नौ बजे कानपुर सागर हाईवे पर अचानक वाहनों का लंबा जाम लग गया। यमुना पुल से लेकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें हाईवे पर खड़ी नजर आईं। वाहन चालक जाम में फंसे नजर आए। इतना ही नही बड़े वाहनों के साथ साथ छोटे वाहन भी जाम का शिकार दिखाई दिए। आधे घंटे तक लगे इस जाम में कई लोग बसों से उतरकर पैदल चलने के लिए मजबूर हुए। वहीं कुछ लोगों ने टैक्सी आटो छोड़ दिया और पैदल ही अपने गंतव्य स्थान को चल पड़े।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 