भोले को जिताने के लिए पूरी क्षमता के साथ जुटेगा एनडीए गठबंधन
कानपुर, भाजपा अकबरपुर लोकसभा केंद्रीय कार्यालय पर एनडीए गठबंधन की बैठक में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए गठबंधन के सारे घटकों द्वारा हुंकार भरी गई। एनडीए गठबंधन में सुहेल देव पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अपना दल एस के जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राज निषाद, राष्ट्रीय लोकदल देहात के जिला अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, राष्ट्रीय लोकदल ग्रामीण अध्यक्ष विजय शंकर लाल, अपना दल आईटी सेल के आशीष सिंह, श्याम नारायण मौर्य, रोहित गुप्ता, अंकिता सचान प्रदेश मीडिया प्रभारी अपना दल एस ने संयुक्त बैठक में कहा हमारा एनडीए गठबंधन पूर्ण ईमानदारी के साथ भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सांसद देवेंद्र सिंह भोले को जिताने के लिए लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भाजपा के साथ तालमेल बिठाकर निचली इकाई तक बैठके करेंगे। संचालन करते हुए एनडीए गठबंधन के संयोजक सुरेश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा मोदी को तीसरी मर्तबा प्रधानमंत्री बनाने व देवेंद्र सिंह भोले को तीसरी मर्तबा अकबरपुर लोकसभा से भारी मतों से जिताने के लिए हम लोग घर-घर संपर्क करेंगे। एनडीए गठबंधन की महिलाएं घरों घरों में जाकर महिलाओं को भाजपा की उपलब्धियां बताकर उन्हें भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व कराने की बात करेंगी। एनडीए गठबंधन के संयोजक सुरेश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा 18 तारीख को अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के नामांकन में एनडीए गठबंधन भारी संख्या के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट
माध्यमिक शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी तीन मार्च को सामूहिक उपवास करेंगे 