कस्तूरबा गांधी के नाम चिन्हित शिला पट को भवन निर्माण कर रहे मकान मालिक ने तोड़ा , कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर गंज थाना प्रभारी को दिया शिकायती पत्र
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नया गंज चौराहे से बिरहना रोड तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी के नाम सड़क को चिन्हित करने का शिलापट एक नया गंज एवं एक बिरहना पर लगा था उपरोक्त स्थल पर भवन का निर्माण करा रहे मकान मालिक द्वारा दोनों स्थानों पर सोंची समझी साजिश के तहत तोड़ दिया गया ज़ब की नया गंज मे लगे शिलापट को उपरोक्त स्थान से गायब कर सबूत मिटाने का काम निर्माण करा रहे व्यक्ति द्वारा किया गया जो अत्यंत घोर निंदनीय कृत्य है उपरोक्त घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस जनों का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक पं भूधर नारायण मिश्रा के नेतत्व मे कलक्टर गंज प्रभारी निरीक्षक से मिलकर घटना से अवगत कराते हुए लिखित शिकायत करते हुए कड़ी कार्यवाही के लिए कहा की उपरोक्त कृत्य महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है जिसे किसी भी क़ीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा यह भी कहा की इस घटना से हमारे जैसे हजारों लोगो की भावनाये आहत हुई हैं प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी निरीक्षक से कहा की अगर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए शिलापट को उसी स्थान न लगाया गया तो विवश होकर आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा प्रतिनिधि मंडल मे प्रमुख रूप से हरप्रकाश अग्निहोत्री, अतहर नईम, राजकुमार यादव, अरुण मिश्रा, दीप पाण्डेय, ज़फर शाकिर, सुनील ओमर, मुन्ना खा शामिल थे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 