चौरा देवी मंदिर परिसर में हुआ सामूहिक विवाह, चार जोड़े एक दूजे के हुए
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मुख्यालय के चौरा देवी मंदिर परिसर में मंगलवार को कैपेबल इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समिति द्वारा वर वधू के उपहार व आशीर्वाद प्रदान कर लंबी आयु की कामना की गई।
हमीरपुर के चौरा देवी मंदिर परिसर में आयोजित किए गए इस सर्वजातीय सामूहिक विवाह में कुल चार जोड़े एक दूजे के हुए। जिसमें कौशिल्या का विवाह अनुराग के साथ संपन्न कराया गया। इशके अलावा रूबी संग अंकित, रोशनी संग सूरज व रेखा संग रज्जन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर एक दूजे के हुए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी जोड़ों का वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सभी जोड़ों का आवेदन प्राप्त करने के बाद यह सामूहिक विवाह संपन्न करवाया गया है। मंच का संचालन सीतू महाराज ने किया। इस मौके पर श्यामजी गुप्ता, रामू गुप्ता, राहुल लखेरे, दशरथ कुशवाहा, चेतराम, ओमप्रकाश लखेरे समेत जनाती व बराती मौजूद रहे। इस दौरान ढोल नंगाड़ों से बरात आई और डीजे पर जमकर डांस भी किया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 