उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर के प्रेक्षागार में IQAC एवं MSME के संयुक्त तत्वावधान मेंv ‘ उद्यमिता जागरूकता ‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हृदय नारायण पांडे, इंचार्ज, MSME, मेरठ; श्री तन्मय तिवारी, मैनेजर, स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन, कानपुर; श्री आदित्य निगम, फाउंडर एंड ऑनर, वर्धा Dios Health care, कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. ममता गंगवार, महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर, पूर्व प्राचार्या प्रो. प्रतिभा श्रीवास्तव, महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर एवं प्रो. मनीषा शुक्ला, कॉर्डिनेटर, IQAC के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चार कक्ष में 200 विद्यार्थियों को विभिन्न स्टार्ट अप से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रो. हृदय नारायण पांडे, श्री तन्मय तिवारी, श्री आदित्य निगम, श्री मनीष माथुर एवं श्रीमती खुशबू दुआ के द्वारा प्रदान की गई तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को शुरू करने के लिए आवश्यक साधनों के प्रबंध से जुड़ी जानकारी देकर उनका ज्ञानवर्धन किया गया। समस्त कार्यक्रम का सफल
संचालन डॉ. मधु गुप्ता के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मनीषा शुक्ला के द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 