सशक्त पंचायत नेत्री अभियान का हिस्सा बनी प्रधान वंदना सचान
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत पंचायती राज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधियों को अपने कार्यों को और बेहतर तरीके से करने के लिए कार्यशाला का आयोजन करके प्रशिक्षित किया।
पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार ने दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व कार्यशाला का आयोजन कराया। देश की चुनिंदा 1200 महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत कार्यों को बेहतर तरीके से करने का प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 4 से 5 मार्च तक आयोजित इस कार्यशाला में ब्लॉक की ग्राम पंचायत पौथिया की प्रधान वंदना सचान एवं पंचायत सचिव सोनाली सचान का चयन किया गया था। दोनों महिलाओं ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग करके कार्यों को बेहतर तरीके से करने का अनुभव प्राप्त किया। इस कार्यशाला को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, रक्षा निखिल खडसे, एमपी सिंह बघेल, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पंचायती राज मंत्रालय के निदेशक विपुल भारद्वाज, अपर सचिव सुशील कुमार लोहानी, पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज आदि ने संबोधित करते हुए महिला जनप्रतिनिधियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट