पातालेश्वर मंदिर में हुई दुर्गा महाआरती, उमड़े देवी भक्त
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मुख्यालय स्थित पातालेश्वर मंदिर में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति बार भी जिलास्तरीय महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में देवी भक्त उमड़े और उन्होंने मां की आरती की।
महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे श्रृष्टि व मयंक ने लगवाए। महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को टीम प्रमुख राहुल यादव ने कहा कि यह मानव जीवन सनातन धर्म की रक्षा, राष्ट्र की रक्षा एवं मानवता की सेवा के लिए मिला है तो हमें अपने इस जीवन को इन तीनों मानवीय कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अर्पित कर देना है। परोपकार की भावना रखो, दूसरे के दु:ख को अपना दु:ख समझों, जनकल्याण की प्रबल भावना रखो, अपने बच्चों को सनातन धर्म की शिक्षा दो। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लालाराम यादव, पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन तहसील हमीरपुर के अध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति ने महाआरती में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम योगभारती ने किया। आरती के समापन में सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया। महाआरती क्रम में अजय शिवहरे, कमलेश प्रजापति, बाबूराम सोनी, रविकांत शुक्ला, किशन निषाद, मोहित यादव, संतोष विश्वकर्मा, बृजेंद्र प्रजापति, वीरेंद्र शिवहरे, अशोक बाबू गुप्ता मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 