न्यायालय परिसर में शौचालय की आवश्यकता को ले जिला जज से मिले अधिवक्ता
कानपुर — आज,अधिवक्तागण पुराने देहात न्यायालय परिसर में शौचालय की आवश्यकता को ले जिला जज प्रदीप कुमार सिंह से मिले।संघर्ष समिति संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि पुराने देहात न्यायालय परिसर जहां कमर्शियल कोर्ट समेत दीवानी और फौजदारी की अदालतें कार्यरत है और सैकड़ो अधिवक्ताओं के चैंबर है प्रतिदिन हजारों वादकारियों का आना जाना है किंतु परिसर में एक भी शौचालय न होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है हमारे पूर्व के प्रतिवेदन पर कोर्ट मैनेजर तथा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया था किंतु आज दिन तक शौचालय की व्यवस्था न होना अत्यंत दुखद है
देश की उच्चतम न्यायालय द्वारा शौचालय को जरूरी सुविधा का विषय नहीं बल्कि जीवन का अधिकार कहा है पुरुषों महिलाओं दिव्यांगो और ट्रांसजेंडर के लिए अलग-अलग शौचालय के व्यवस्था की बात कही हैहमारी मांग है कि पुराने देहात न्यायालय परिसर में तत्काल शौचालय (जिसमे महिलाओं की अलग स्थान हो )की व्यवस्था कराया जाना अति आवश्यक है।जिला जज ने प्रतिवेदन प्राप्त कर पुराने देहात न्यायालय परिसर में अति शीघ्र शौचालय बनवाए जाने का आश्वासन दिया।जनपद न्यायाधीश के आश्वासन से हम अधिवक्ताओं को विश्वास है कि अब शीघ्र हमारी मांग पूरी हो जायेगी।प्रमुख रूप से राम नवल कुशवाहा कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन राम नारायण पांडे प्रमोद श्रीवास्तव अरविंद दीक्षित रमा गुप्ता राजेश तिवारी पूजा गुप्ता विनीता आशीष अवस्थी विनोद पाल आशीष कुमार शिवम गंगवार वीर जोशी इंद्रेश मिश्रा राज कुमार अवस्थी सत्येंद राय प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 