भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने अकबरपुर लोकसभा के कई क्षेत्रों में खिचड़ी वितरण में निभाई अपनी सहभागिता
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने मकर संक्रांति के अवसर पर अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी खिचड़ी वितरण के इस कार्यक्रम में नौबस्ता आवास विकास, खाड़ेपुर, हंसपुरम, रमईपुर, रौतारा, नौबस्ता बंबा में आयोजित खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों को अपने हाथ से खिचड़ी वितरण किया लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के दावेदार को कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी ने अपने बीच पाकर गौरवान्वित महसूस किया जीत प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में खिचड़ी वितरण का शुभारंभ करते हुए सभी को मकर संक्रांति के पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह चौहान,एस. के. सिंह,राजू सिंह राणा,अकबर अली,आयुष मिश्रा,हरि नारायण मिश्रा,विजय बहादुर सिंह,वीरेंद्र यादव, राम यादव, पुष्पेंद्र कुशवाहा, मनोज साहू (प्रधान), राजेंद्र कुशवाहा , संतोष कुशवाहा (पूर्व प्रधान), राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 