पटना साहिब से आए हुए जत्थे का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
कानपुर, आज दिनांक 08 जनवरी को भगत नामदेव मे जथेदार बाबा सतनाम सिंह अनंदपुर सहाब (पंजाब) वाले अपने 18 गडियों के साथ लगभग 350 संगत जो पिछले दिनो गुरु गोविन्द सिंह के जन्म स्थान सचखंड पटना साहब में गुरुपर्व कर वापस अपने गृह स्थान अनंदपुर वापसी में गुरुद्वारा बाबा नामदेव मे दर्शनों के लिए आये कीर्तनी सतसंग देवेन्द्र सिंह मेरठवाले द्वारा कथा व कीर्तन द्वारा संगतो को गुरु की वाणी सिद्धान्तों से अवगत कराया गया व आयी हुई संगत में चाये नाश्ता व लंगर प्रसादा छक (ग्रहण कर) वापसी इटावा,आगरा होते हुए पंजाब के लिए प्रस्थान किया। आज के गुरुमत समागम में विशेष रूप से अजय कपूर पूर्व विधायक बाबा के व संगतो के दर्शन के लिये दरबार साहब में मत्था टेकने आये व कमिटि द्वारा व बाबा द्वारा सरोपा सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया गया। विशेष रूप से आयी हुई संतो का सरोपा सम्मान व धन्यवाद किया गया। गुरुद्वारा चन्द्र के त्रिलोचन सिंह, आशोक शिव गुरुद्वारा दुख निवारण के रिविन्दर सिंह रिंकू, नवीन अरोडा और भाई हरविन्दर पाल सिंह, सतनाम सिंह सूरी व उनके साथियो द्वारा बाबा के सेवा द्वारों का सम्मान किया गया। यह जथ्था हर साल गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्म स्थान पर जाकर सेवा करता है। गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति के चरणजीत सिंह, गुरुदीप सहगल,अशोक अरोडा, चन्द्र अशरानी,हरदयाल सिंह, रजिन्दर काके, गुरुबक सिंह, जोगिन्दर सिंह संगतो की सेवा करते रहे।

टीयूसीसी: श्रमिक अधिकारों की बुलंद आवाज़, कानपुर मंडल मे निर्वाचित हुए कानपुर नगर अध्यक्ष राकेश रावत
होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट 