इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया
कानपुर,”ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV)” से आम जनमानस को जागरूक करने के लिया किया गया। इस पत्रकार वार्ता को आई.एम.ए. कानपुर की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, (प्रो.) डॉ. विकास मिश्रा , माइक्रोबायोलॉजी विभाग जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज कानपुर एवं सचिव आई.एम.ए. कानपुर, डॉ. कुणाल सहाय उपाध्यक्ष, डॉ. राजीव कक्कड़ वरिष्ठ क्षय रोग विशेषज्ञ एवं डॉ दीपक श्रीवास्तव वित्त सचिव आई.एम.ए. कानपुर ने संबोधित किया।विशेषज्ञों ने बताया कि, ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस (HMPV) कोई नया वायरस नहीं है, यह वायरस पहली बार नीदरलैंड (यूरोप) में 28 छोटे बच्चों के रेस्पेटरी सीक्रेशन्स में सन 2001 में पहली बार डिटेक्ट हुआ था।ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस एक नेगेटिव सेंस, Single Standard RNA Virus है, जो कि फैमिली न्यूमोविरडी को बिलॉन्ग करता है, वर्ष 2022 के डेटा के अनुसार, यह दूसरा सबसे कॉमन वायरस है जो विंटर और स्प्रिंग सीजन में Acute Respiratory Tract Illness, Community में फैलाता है, मुख्यतः 5 वर्ष से छोटे बच्चों में, बुजुर्गों (65 वर्ष से ऊपर ) में, एवं Immunocompromised लोगों में ज्यादा इन्फेक्शन करता है।HMPV वायरस की रोकधाम के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरते:-भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं I पब्लिक प्लेसेस में मास्क पहन कर रखें I खांसने अथवा छींकने वालें व्यक्तियों से उचित दूरी बना कर रखें Iअपने आंख, नाक, मुंह को बगैर हाथ धोए न छुएं Iअक्सर छुई जाने वाली सतहों को नियमित सेनेटाइज करें I साबुन और पानी से नियमित हाथ धोएं Iअन्य साफ सफाई बरतें Iपौष्टिक आहार लें और बाहर की तथा ठंडी चीजों से परहेज करें Iइस वायरस का कोई स्पेसिफिक इलाज एवं बचाव हेतु वैक्सीन भी नहीं है।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 