खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम, हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही महर्षि विद्या मंदिर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन की भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को वालीबाल एवं क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वालीबाल का सेमीफाइनल एक नारायण हाउस और परासर हाउस में खेला गया। जिसमें नारायण हाउस विजयी रहा और सेमीफाइनल द्वितीय व्यास हाउस और वशिष्ठ हाउस में खेला गया। जिसमें व्यास हाउस विजयी रही और फाइनल मैच व्यास और नारायण हाउस में खेला गया। जिसमें नारायण हाउस विजयी रही। और क्रिकेट में पहला सेमीफाइनल वशिष्ठ और परासर हाउस में खेला गया। जिसमें वशिष्ठ हाउस विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल व्यास हाउस और नारायण हाउस के बीच खेला गया। जिसमें व्यास हाउस की टीम विजयी रही। फाइनल मैच व्यास हाउस और वशिष्ठ हाउस में खेला गया। जिसमें वशिष्ठ हाउस की टीम विजयी रही। कार्यक्रम विद्यालय के सभी शिक्षक संजय दीक्षित, केके शुक्ला, अर्पित शुक्ला, अनिता सक्सेना, बलराम सोनी, आकाश गुप्ता, केके सिंह, अमित यादव, मानवेंद्र सिंह, शिववती, नीलम सिंह, पुरुषोत्तम प्रसाद, संजय पांडेय, रमेश सैनी, योगेंद्र, मंजुलता, कंचन गुप्ता, राहुल मल्होत्रा, पल्लवी, सुमन, तनुजा आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक 