महोबा डिपो की टक्कर से घायल राजमिस्त्री की इलाज दौरान मौत
 
                उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। बीते 21 दिसंबर को फैक्टरी एरिया में परिवहन निगम की महोबा डिपो की बस की टक्कर से घायल राजमिस्त्री ने गुरुवार को तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
गत 21 दिसंबर को फैक्टरी एरिया में कार्य करने जा रहे बाइक सवार राजमिस्त्री रामजी सोनकर (52) को महोबा से कानपुर जा रही परिवहन निगम की महोबा डिपो की बस ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में राजमिस्त्री को सिर आदि में गंभीर चोटें लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसको सदर अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर देर शाम इसको कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया था। गुरुवार को तड़के कानपुर में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा,पुत्र मनोज कुमार, पुत्री अर्पिता,गौरी को रोता बिलखता छोड़ गया है।इसके अलावा छह पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मृतक के पुत्र ने बताया की हैलट के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां मौत हुई है। घटना खेत से बाइक से घर आते समय हुई थी। देर शाम कस्बे के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

 
                         पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
                                    पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी                                 कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
                                    कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी                                 आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
                                    आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर                                 न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
                                    न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती                                 मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
                                    मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी                                 नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट
                                    नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट                                