पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू, एसपी ने किया निरीक्षण
 
                उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण केंद्र, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी दीक्षा शर्मा ने केंद्र पर भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का अवलोकन किया। अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। हर अभ्यर्थी को समान अवसर मिले और किसी भी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात की संभावना न रहे। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी बनाए रखें। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के दौरान तकनीकी साधनों के उपयोग की भी समीक्षा की। जिससे रिकार्डिंग और डेटा मैनेजमेंट में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने केंद्र पर भर्ती प्रक्रिया के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। जैसे पीने का पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं और शारीरिक परीक्षण के लिए उपयुक्त व्यवस्था को देखा और जरूरी निर्देश दिए।

 
                         पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
                                    पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी                                 कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
                                    कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी                                 आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
                                    आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर                                 न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
                                    न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती                                 मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
                                    मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी                                 नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट
                                    नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट                                